उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में सुशासन दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, मेधावी छात्र सम्मानित
उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में सुशासन दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, मेधावी छात्र सम्मानित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वकप्रतिभाग किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र छात्रायें अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करतेवहीं विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुये बताया कि विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदर्श सिंह, द्वितीय स्थान नाजरीन तथा तृतीय स्थान नैना वर्मा ने प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मोमेंटो और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप ब्लेजर (अंगवस्त्र) वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन, विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। निबंध प्रतियोगिता के मूल्यांकन कार्य में शिक्षक महेश कुमार एवं अध्यापक अखिलेश कुमार ने सहयोग किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला।





