नेपाल से आई महिला का 2.50 लाख के आभूषणों से भरा गुमशुदा बैग गोण्डा पुलिस ने चन्दघंटों में किया बरामद गोण्डा।। जनपद गोण्डा पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। नेपाल से विवाह समारोह में शामिल होने आई एक महिला का करीब ₹2.50 लाख मूल्य के आभूषणों से भरा गुमशुदा बैग यातायात पुलिस ने कुछ ही समय में खोजकर सुरक्षित वापस कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा कुमारी तमोली, निवासी नेपालगंज, जिला बाँके (नेपाल), अपने जीजा आकाश, निवासी जानकीनगर (भूतहाताल), थाना कोतवाली नगर, गोण्डा, के यहां शादी में शामिल होने आई थीं। रोडवेज बस स्टेशन से ऑटो द्वारा आवास की ओर जाते समय उनका बैग, जिसमें सोने का हार (15 ग्राम), सोने की अंगूठी (10 ग्राम) सहित अन्य कीमती सामान रखा था, ऑटो में ही छूट गया। पीड़िता की सूचना पर जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस तुरंत हरकत में आई। टीम ने रोडवेज बस स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की टोकन संख्या 436 की पहचान की और संबंधित ऑटो का पता लगाया। इसके बाद ऑटो चालक मोनू, पुत्र शिवप्रसाद, निवासी ग्राम सोनई इमलिया मिश्रा, थाना कोतवाली देहात, को पूछताछ हेतु यातायात कार्यालय बुलाया गया। पूछताछ के दौरान बैग का सुराग मिलते ही पुलिस ने गुमशुदा बैग को सुरक्षित बरामद कर उसमें मौजूद सभी आभूषणों एवं सामग्री सहित पीड़िता को सौंप दिया। बैग मिल जाने पर पीड़िता ने गोण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जनसेवा की भावना की सराहना की। गोण्डा पुलिस ने एक बार फिर पुनः साबित किया है कि वह नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और विश्वास के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर है।


नेपाल से आई महिला का 2.50 लाख के आभूषणों से भरा गुमशुदा बैग गोण्डा पुलिस ने चन्दघंटों में किया बरामद

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। नेपाल से विवाह समारोह में शामिल होने आई एक महिला का करीब ₹2.50 लाख मूल्य के आभूषणों से भरा गुमशुदा बैग यातायात पुलिस ने कुछ ही समय में खोजकर सुरक्षित वापस कर दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा कुमारी तमोली, निवासी नेपालगंज, जिला बाँके (नेपाल), अपने जीजा आकाश, निवासी जानकीनगर (भूतहाताल), थाना कोतवाली नगर, गोण्डा, के यहां शादी में शामिल होने आई थीं। रोडवेज बस स्टेशन से ऑटो द्वारा आवास की ओर जाते समय उनका बैग, जिसमें सोने का हार (15 ग्राम), सोने की अंगूठी (10 ग्राम) सहित अन्य कीमती सामान रखा था, ऑटो में ही छूट गया।

    पीड़िता की सूचना पर जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस तुरंत हरकत में आई। टीम ने रोडवेज बस स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की टोकन संख्या 436 की पहचान की और संबंधित ऑटो का पता लगाया। इसके बाद ऑटो चालक मोनू, पुत्र शिवप्रसाद, निवासी ग्राम सोनई इमलिया मिश्रा, थाना कोतवाली देहात, को पूछताछ हेतु यातायात कार्यालय बुलाया गया।

पूछताछ के दौरान बैग का सुराग मिलते ही पुलिस ने गुमशुदा बैग को सुरक्षित बरामद कर उसमें मौजूद सभी आभूषणों एवं सामग्री सहित पीड़िता को सौंप दिया। बैग मिल जाने पर पीड़िता ने गोण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जनसेवा की भावना की सराहना की।

गोण्डा पुलिस ने एक बार फिर पुनः साबित किया है कि वह नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और विश्वास के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस