कटरा बाजार विधायक बावन सिंह की लोकसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, क्षेत्रीय विकास पर हुई सार्थक चर्चा

 


कटरा बाजार विधायक बावन सिंह की लोकसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, क्षेत्रीय विकास पर हुई सार्थक चर्चा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह ने 19 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक बावन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष को अपने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, चल रहे विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं से विस्तार से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कटरा बाजार क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विधायक बावन सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह शिष्टाचार भेंट कटरा बाजार क्षेत्र की जनता की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस