खेलो इंडिया, फिट इंडिया की जबरदस्त अनोखी पहल,सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आगाज, शुरुआत आज से

 


खेलो इंडिया, फिट इंडिया की जबरदस्त अनोखी पहल
,सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आगाज, शुरुआत आज से


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। सरकार द्वारा खेलो इंडिया, फिट इंडिया के तत्वावधान में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का भव्य आयोजन गति वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है।जनपद गोण्डा स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 22 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री (वन एवं जलवायु परिवर्तन व विदेश मंत्रालय भारत सरकार) कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भईया उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथिगण के रूप में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व मंत्री एवं मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री,मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, समेत गौरा विधायक प्रभात वर्मा के नेतृत्व में आज रविवार को दिन के ग्यारह बजे कार्यक्रम का श्रीगणेश किया जायेगा।

कार्यक्रम के आयोजक द्वारा जनपद के सभी सम्मानित खिलाड़ियों, युवाओं, एवं खेल प्रेमियों को नेहरू स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा मेले में रविवार को पहुंचकर उक्त कार्यक्रम में पंजीकरण कराते हुये खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु अपील की गई है।आप सभी खेल प्रेमी कार्यक्रम स्थल पर समयानुसार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस