निराश न हो अभ्यर्थी,फरवरी में फिर लगेगा रोजगार मेला....प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्रा

 


निराश न हो अभ्यर्थी,फरवरी में फिर लगेगा रोजगार मेला....प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्रा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कर्नेलगज के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्रा ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को सांत्वना के साथ आश्वासन देते हुये कहा कि जो अभ्यर्थी  किसी कारण वश इस बार चयनित नहीं हो सके, उनके लिए फरवरी माह में पुनः रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने युवाओं से निराश न होने की अपील करते हुए कहा कि आईटीआई और सेवायोजन विभाग की ओर से लगातार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि संघर्ष जारी रखो आज नही तो कल सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।बस आपका लक्ष्य एवं उद्देश्य कायम रहना चाहिए।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस