रामकृष्ण मिशन मिशन लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में तीन सौ जरूरतमन्दों को मिला कम्बल,क्षेत्रीयजनो ने की प्रशंसा
रामकृष्ण मिशन मिशन लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में तीन सौ जरूरतमन्दों को मिला कम्बल,क्षेत्रीयजनो ने की प्रशंसा
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित राज मन्दिर राजाटोला के परिसर में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, लखनऊ के तत्वावधान में स्वामी रमाधीशानन्द जी महाराज के नेतृत्व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जानकारी देते हुये स्वामी जी ने बताया कि पूरे प्रदेश में शीतलहर के मद्देनजर तीन सौ बृद्ध, विकलांग,गरीब,असहाय,एवं जरूरतमन्दों को सर्दी से बचाव के लिये कम्बल वितरित किये गये।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा ठण्ड से बचाव को लेकर यह पहल की जाती है।साथ ही जगह जगह पर शिविर के माध्यम से निःशुल्क विभिन्न बीमारियों की जाँच अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श,एवं दवाओं का वितरण किया जाता है।कम्बल पाकर गरीबों बीके चेहरे पर एक अनोखी मुस्कान दौड़ गयी।क्षेत्रीयजनों ने ट्रस्ट द्वारा किये गये इस पुनीत कार्य को लेकर काफी सराहना की जा रही है।
इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब, शैलेन्द्र सिंह,आलोक त्रिपाठी,आशीष कुमार सिंह, सिद्धार्थ यादव,मोहित कौशल,हुकुम सिंह, पूर्व शिक्षक जगन्नाथ सिंह की मौजूदगी रही है।



