तपस्वी धाम मन्दिर राजापुर में आगामी 26 दिसंबर से होगा रासलीला का आयोजन
तपस्वी धाम मन्दिर राजापुर में आगामी 26 दिसंबर से होगा रासलीला का आयोजन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम राजापुर बद्दूपुरवा स्थित श्री तपस्वी धाम मन्दिर के परिसर में आगामी 26 दिसम्बर से रासलीला एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।मन्दिर के महन्थ सोनू तिवारी ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सन्त शिरोमणि श्री तपस्वी दास जी महाराज की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 26 दिसम्बर से 30 दिसंबर तक पाँच दिवसीय रासलीला,प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।तदुपरांत 31 दिसंबर को विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में मथुरा वृन्दावन धाम से पधारे श्री राधा बल्लभ शास्त्री की मंडली के बाल कलाकरों द्वारा भगवान की झाँकी ,आरती के पश्चात नटवर नागर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक मंचन किया जायेगा।महन्थ श्री तिवारी ने क्षेत्रीय आमजन मानस से करबद्ध अपील करते हुये कहा कि समस्त श्रद्धालु भक्तगण समस्त कार्यों ने निवर्त होकर समयानुसार कथा पांडाल में पहुँचे।तथा भगवान की लीलाओं का अवलोकन करते हुये कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

