संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला शव,क्षेत्र मे बना चर्चा का विषय
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला शव,क्षेत्र मे बना चर्चा का विषय
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर स्थित मिश्रन टोला भौरीगंज रोड पर एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक के पुत्र सुमित राक्षे निवासी पेड गांव थाना खानापुर महाराष्ट्र ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया कि उसके पिता विजय राक्षे उर्फ संजय मराठा भौरीगंज मार्ग पर मिश्रन टोला स्थित दुकान में चांदी गलाई का कार्य करते थे।शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसके पिता मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला।
थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दिनेश सिंह मय हमराह कांस्टेबल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हाशिल कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।


