विधायक अजय सिंह की अनोखी पहल,स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 


विधायक अजय सिंह की अनोखी पहल,स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत विधानसभा कर्नलगंज के विधायक अजय सिंह ने क्षेत्रीय जनता के उत्तम स्वास्थ्य के मद्देनजर मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परसपुर के तत्वावधान में मंगलवार को विकासखंड परसपुर के कंडरू स्थित विधायक कैम्प कार्यालय में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


आयोजक इतेंद्र सिंह गुड्डू एवं मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुये बताया कि शिविर में 150 से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर उनकी जांच, परामर्श एवं उपचार किया गया। 


इस बावत सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, एक्स-रे, एचआईवी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस-बी, टायफाइड, मलेरिया सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई।उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को आगे के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर अथवा जिला अस्पताल रेफर किया गया।


                 शिविर में उपस्थित चिकित्सक

उक्त स्वास्थ्य शिविर में डॉ0 उमेश वर्मा (एमबीबीएस),डॉ0 विनीत सिंह,महिला चिकित्सक डॉ0 रेखा सिंह,डॉ0 दीपक कुमार, की टीम में ऑप्टोमेट्रिस्ट पीएन सिंह, लैब टेक्नीशियन अनुराग सिंह, सचिन कुमार (एचआईबी काउंसलर), फार्मासिस्ट विजय कुमार, वार्ड ब्वाय अतिबल सिंह समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच व व्यवस्थाओं में सहयोग किया।


स्थानीय लोगों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की बात कही।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस