इंस्पेक्टर शेषमणि पाण्डेय को थाना खरगुपुर की जिम्मेदारी,किया पदभार ग्रहण
इंस्पेक्टर शेषमणि पाण्डेय को थाना खरगुपुर की जिम्मेदारी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर शेषमणि पाण्डेय को थाना खरगुपुर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। शनिवार को जारी आदेश के तहत उन्होंने थाना खरगुपुर की कमान संभाल ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रशासनिक कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना खरगुपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद थाना की जिम्मेदारी नए निरीक्षक को सौंपने का निर्णय लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। नए थानाध्यक्ष से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने की अपेक्षा जताई गई है।
