आदर्श राम लीला कमेटी आंटा द्वारा आयोजित राम विवाह महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, विधायक अजय सिंह का भव्य स्वागत

 


आदर्श राम लीला कमेटी आंटा द्वारा आयोजित राम विवाह महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, विधायक अजय सिंह का भव्य स्वागत

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अंतर्गत आदर्श राम लीला कमेटी (राम जानकी मंदिर) आंटा द्वारा आयोजित छः दिवसीय राम विवाह महोत्सव के पांचवें दिन कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह का आगमन हुआ। उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह के साथ कार्यक्रम में विधायक का प्रतिनिधित्व करने में महारत हाशिल करने वाले सूरज सिंह, गुड्डू सिंह मलाव, इतेंद्र सिंह गुड्डू सिंह,प्रेम बहादुर सिंह कुट्टू, बृजेश सिंह गजराज पुरवा, वार्ड संख्या 4 के सभासद प्रतिनिधि राजू सैनी सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।


सर्वप्रथम विधायक अजय सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम एवं माता जानकी की पूजा-अर्चना व आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्रीसिंह ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से राम लीला कमेटी को आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिसकी उपस्थित श्रद्धालुओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

        प्रभु श्रीराम की आरती करते विधायक अजय सिंह

विधायक अजय सिंह ने कहा कि रामलीला केवल एकमात्र मनोरंजन का साधन नही है अपितु इस लीला से हमे तमाम शिक्षा मिलती है,उन्होंने कहा भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुपालन करते हुये हम सभी को बड़ो का सम्मान, माता पिता एवं गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिये सब कुछ न्यौछावर करते हुए अधर्म को जड़ से खत्म करने की विशेष चेतना जागृत होनी चाहिये।

कार्यक्रम के दौरान राम विवाह की मनोहारी झांकी और भक्तिमय वातावरण ने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राम लीला मंचन व विवाह प्रसंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

रामलीला का रसास्वादन करते विधायक अजय सिंह ,चेयरमैन वासुदेव सिंह,सूरज सिंह,गुड्डू सिंह सहित अन्य श्रद्धालु

राम लीला कमेटी आंटा के सदस्यों प्रशांत मिश्रा, बब्बन मास्टर, अवधेश मिश्रा, आशीष विश्वकर्मा, देवता गुप्ता, रीशू मिश्रा, ऋषि पाठक, सुनील मिश्रा, योगेश शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, अनुभव सिंह एवं प्रदीप गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों को नई ऊर्जा मिलती है।

प्रशांत मिश्रा आशू ने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राम विवाह महोत्सव के शेष दिनों में भी विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस