शिक्षा व्यवस्था पर सख़्ती! उपजिलाधिकारी ने किया परसपुर द्वितीय स्कूल का अचानक निरीक्षण
✨ शिक्षा व्यवस्था पर सख़्ती! उपजिलाधिकारी ने किया परसपुर द्वितीय स्कूल का अचानक निरीक्षण ✨
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। बेहतर शिक्षा और साफ-सुथरे स्कूल वातावरण को लेकर प्रशासन अब और गंभीर है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय परसपुर द्वितीय का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिड-डे मील, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और शिक्षण माहौल को परखा। भोजन की गुणवत्ता और रसोई की साफ-सफाई देखकर उन्होंने कर्मचारियों को तय मानकों के अनुसार भोजन तैयार करने के निर्देश दिए।एसडीएम ने बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों को हाथों की स्वच्छता और हैंडवॉश के महत्व के बारे में जागरूक भी किया।
प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करती एसडीएम नेहा मिश्राउपस्थिति और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देते हुए सुश्री मिश्रा ने विद्यालय प्रशासन को अभिभावकों से नियमित संपर्क में रहने और छात्रों को यूनिफॉर्म में स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही आश्वस्त किया कि औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि स्कूलों में पारदर्शिता और शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे।

