"स्वस्थ्य करनैलगंज, सुरक्षित करनैलगंज" के तहत कडरू में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, महिला-पुरुष चिकित्सक रहेंगे उपस्थि
"स्वस्थ्य करनैलगंज, सुरक्षित करनैलगंज" के तहत कडरू में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, महिला-पुरुष चिकित्सक रहेंगे उपस्थित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विधानसभा करनैलगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत करनैलगंज के यशस्वी विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कडरू स्थित विधायक कैम्प कार्यालय में 30 दिसंबर (सोमवार) को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।
शिविर में अनुभवी महिला एवं पुरुष चिकित्सक उपस्थित रहकर आमजन को स्वास्थ्य परामर्श, प्राथमिक जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक सूरज सिंह ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने क्षेत्रीय जनता जनार्दन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य लें।
वरिष्ठ सहयोगी इतेन्द्र सिंह गुड्डू ने कहा कि समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें।ताकि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि यह चिकित्सा शिविर का आयोजन इस लिए किया गया है कि क्षेत्र की गरीब जनता को प्रमुख बीमारियों का इलाज समय पर मिल सके। वहीं चिकित्सक द्वारा परामर्श के साथ साथ अन्य सेवायें भी मुहैया करवाई जा सके।उन्होंने एक चौपाई के माध्यम से सतर्क करते हुये कहा कि "पहला सुख है निर्मल काया" यानि सांसारिक सुखों में अपने शरीर का स्वस्थ होना सबसे पहला सुख है।इसलिये अपनी काया का सभी को विशेष ध्यान रखना चाहिये।खान पान, व्यायाम के साथ साथ समय समय पर दवाओं का भी सेवन करते हुये शरीर को स्वस्थ बनाए रखना चाहिये।अंत मे उन्होंने निःशुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु क्षेत्रवासियों से सहयोग का आह्वान किया है।
