भीषण ठंड व शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित

 


भीषण ठंड व शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में दिनांक 29 दिसंबर 2025 एवं 30 दिसंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों सहित सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा।

वहीं परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों को विद्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। उन्हें विभागीय कार्यों जैसे अपार आईडी सृजन, एमबीयू, विद्यालयवार स्कूल प्रोफाइल सर्टिफिकेशन सहित अन्य प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों का संपादन करना सुनिश्चित करना होगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। साथ ही विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्यों से अपेक्षा की गई है कि वे आदेश की सूचना समय से अभिभावकों और विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। ठंड के इस मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लिया गया यह कदम सराहनीय माना जा रहा है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस