तरबगंज में आरएसएस का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
तरबगंज में आरएसएस का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गोण्डा विभाग के अंतर्गत विकास खण्ड तरबगंज स्थित किसान बाल इंटर कॉलेज में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आरएसएस के तत्वावधान में प्राथमिक शिक्षा वर्ग (आईटीसी) के रूप में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व विभाग प्रचारक प्रवीण जी ने किया।
शिविर के दौरान प्रतिदिन स्वयंसेवकों को ध्वज प्रणाम के उपरांत शारीरिक व्यायाम, खेलकूद एवं बौद्धिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, शारीरिक क्षमता, राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक विचारधारा का विकास करना रहा।
शिविर में परसपुर खण्ड कार्यवाह केपी सिंह जी, प्रदीप पाण्डेय जी, कमलापति त्रिपाठी जी सहित अनेक स्वयंसेवक बंधुओं की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
शिविर के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

