आटा स्थित श्रीरामजानकी मन्दिर प्रांगण में पांच दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव आज से शुरू


आटा स्थित श्रीरामजानकी मन्दिर प्रांगण में पांच दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव आज से शुरू

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अन्तर्गत श्रीरामजानकी मन्दिर आटा के परिसर में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस बावत जानकारी देते हुये प्रशान्त कुमार मिश्रा उर्फ आशू ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीराम जानकी मंदिर आटा में अवध धाम से पधारे श्री आदर्श रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा 21 दिसम्बर रविवार से 25 दिसम्बर गुरुवार तक बहुत ही रोचक व मार्मिक ढंग से रामलीला का मंचन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि रविवार को आयोजित प्रथम दिवस के नारद मोह की लीला की प्रस्तुत की जाएगी। तदुपरांत द्वितीय दिवस में श्रीराम जन्म,मुनि आगमन एवं तड़का वध, व तृतीय दिवस को नगर दर्शन,फुलवारी,चतुर्थ दिवस धनुष यज्ञ व रामविवाह तथा पंचम एवं अंतिम दिवस में विदेहराज राजा जनक के यहां प्रभु श्रीराम कलेवा के पश्चात अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस