सकारात्मक विचारों से जीवन जीने का राजयोगिनी अनामिका बहन ने दिया संदेश
रिपोर्ट::- आर के मिश्रा
परसपुर, गोंडा।। नकारात्मकता से भरी दुनिया में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाना जरूरी है। यह विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, परसपुर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके अनामिका बहन ने मंगलवार को केंद्र पर उपस्थित भाई-बहनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि धर्म और आध्यात्म के संतुलन के बिना जीवन में संतुलन संभव नहीं है। भागदौड़ भरे जीवन में हर व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ पल रुककर आत्मचिंतन करना चाहिए और अपने कर्मों में दूसरों के कल्याण का भाव रखना चाहिए। वेल्यू-बेस्ड जीवन ही सच्चा जीवन है, जिसकी खुशबू दूसरों तक फैलनी चाहिए।
बीके अनामिका बहन ने सकारात्मक ऊर्जा के लिए राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास पर जोर देते हुए कहा कि इससे मन-बुद्धि सशक्त रहती है और जीवन में शांति, प्रेम व खुशी आती है।
इस अवसर पर डॉ. सुरेश चंद्र तिवारी, राधेश्याम मिश्रा, अनूप सिंह, राघवेंद्र पाण्डेय, रामकुमार पाण्डेय, हरिश्चंद्र सिंह, ओमप्रकाश सहित रागिनी बहन, मंजू सिंह, मिथलेश सिंह, उमा देवी, पूनम चतुर्वेदी, सुषमा, रमा माता व बीके सुनील भाई आदि उपस्थित रहे।
