विधायक अजय सिंह ने की ठण्ड से राहत की अनोखी पहल,सरयू तट पसका पर कल्पवासियों को किया कंबल वितरण

 


विधायक अजय सिंह ने की ठंड से राहत की पहल,सरयू तट पसका पर कल्पवासियों को किया कंबल वितरण, 

रिपोर्ट : आर. के. मिश्रा
परसपुर, गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के प्रसिद्ध पसका मेले में ठंड से बचाव को लेकर शुक्रवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगम पर्व के मद्देनज़र पसका स्थित सरयू नदी तट पर चल रहे कल्पवास (तपस्या) के दौरान कर्नेलगंज विधायक अजय सिंह ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में कल्पवास कर रहे साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड के बीच कंबल पाकर साधु-संतों के चेहरे पर विशेष प्रसन्नता देखने को मिली।

       कम्बल पाकर गदगद हुये कल्पवासी,जयघोष के साथ                       विधायक एवं एसडीएम को दिया आशीर्वाद

इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि अचानक बढ़ी शीतलहर और ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह एक छोटी-सी पहल की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि ये संत केवल साधु नहीं, बल्कि ईश्वर के स्वरूप हैं, जो संसार का त्याग कर सूकर खेत पसका की पावन धरती पर कल्पवास के लिए आते हैं। उनकी सेवा करना सौभाग्य की बात है।

    कल्पवासी की कुटिया में बैठकर अध्यात्म की चर्चा करती                 एसडीएम नेहा मिश्रा व विधायक अजय सिंह

वहीं एसडीएम नेहा मिश्रा ने कल्पवासियों की कुटियाओं में पहुंचकर उनसे संवाद किया और इसे आध्यात्मिक सुख व आनंद की अनुभूति बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेला क्षेत्र सहित कल्पवासियों के लिए अलाव, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए। साथ ही, कल्पवासियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।


इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, संत बहादुर सिंह पिंकू, परसपुर विकास मंच अध्यक्ष डॉ0 अरुण सिंह,अजय सिंह पप्पू वकील,ओम प्रकाश द्विवेदी, अनोद सिंह,अमरेन्द्र सिंह,गिरीश शुक्ला सहित स्थानीय प्रशासन, मेला समिति के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस