16अप्रैल को होने वाला मेंटेनेंस एवं फ्यूज सेट लगाने के कार्य अब 17 अप्रैल को
संशोधित खबर
16अप्रैल को होने वाला मेंटेनेंस एवं फ्यूज सेट लगाने के कार्य अब 17 अप्रैल को,
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उपखण्ड अधिकारी (विद्युत वितरण उपखण्ड-चतुर्थ परसपुर) मुकेश कुमार द्वारा बताया कि 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को विद्युत उपकेन्द्र पर 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस एवं फ्यूज सेट लगाने का कार्य किया जाएगा।
जोकि किसी अपरिहार्य कारणों की वजह से नही किया जा सका ।इसी बात को लेकर पुनः जानकारी देते हुये एसडीओ ने अवगत कराया कि इस निर्धारित कार्य के चलते 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। विभाग द्वारा यह कार्य विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
उपखण्ड अधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस दौरान धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें, ताकि मरम्मत कार्य समय पर और सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके।
