प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर विधायक कार्यालय में मंथन, संगठन मजबूती पर जोर

 


प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर विधायक कार्यालय में मंथन, संगठन मजबूती पर जोर

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह के कार्यालय आटा परसपुर में मंगलवार को प्रस्तावित प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह व वंदना गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, इतेंद्र सिंह ‘गुड्डू’, प्रदीप तिवारी तथा आनंद शुक्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को लेकर रूपरेखा तय की।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, वर्ग प्रभारी एवं वर्ग प्रमुखों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन के लिए समन्वय, अनुशासन और अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। इससे कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और संगठनात्मक मजबूती को बल मिलेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस