भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 


भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।।नगर पंचायत परसपुर आटा स्थित जन सहयोग केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस परसपुर मंडल के नेतृत्व में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।




इस अवसर पर कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरित कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।तदुपरांत भाजपा पार्टी का ध्वज फहराकर सेल्फी लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुये निरन्तर समर्पण भाव से जुटे रहने की अपील किया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों एवं संगठन की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।



इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, सूरज सिंह, इतेंद्र सिंह, प्रदीप तिवारी, राम सिंह,दीपक सिंह,सुरेन्द्र सिंह,राकेश सिंह, मगन सिंह, राम सुंदर पाण्डेय,रमेश भदौरिया, विन्देश्वरी प्रसाद सिंह, बिट्टू तिवारी (महिला मोर्चा अध्यक्ष सरयू मंडल), उमा पाण्डेय, नीतू सिंह, पूर्णिमा मिश्रा, बिटाना, सुमन तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस