मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता का दिया गया संदेश
मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता का दिया गया संदेश
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना परसपुर की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को ग्राम भौंरीगंज स्थित एक सिलाई केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें टीम के सदस्यों ने बालिकाओं को विभिन्न सामाजिक व आपराधिक चुनौतियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।
इस दौरान उपस्थित बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—112, 1090, 181, 1098, 1076, 102, 108 एवं 1930—की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।
पुलिस टीम ने संवाद के माध्यम से बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में निडर होकर मदद लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बालिकाओं को सशक्त बनाना रहा।


