उमरी में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित
उमरी में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
तरबगंज गोण्डा।। सभा उमरी में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन समाजसेवी सत्यम सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. अशोक सिंह की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि इंद्रदेव मिश्रा व अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर की गई। वक्ताओं ने स्व. अशोक सिंह के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को समाज की नींव बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में शिक्षा व सामाजिक मूल्यों पर विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।


