जम्बूघाट पर श्रीरामजानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन, कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं की रही भागीदारी

 


जम्बूघाट पर श्रीरामजानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन, कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं की रही भागीदारी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत नरायनपुर साल स्थित जम्बूघाट पर नवनिर्मित श्रीरामजानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। रविवार को निकली इस विशाल कलश यात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।



मंदिर के महंत मोहन दास त्यागी ने बताया कि कलश यात्रा नरायनपुर साल, बरतरा, मिश्रन पुरवा, करिंदा पुरवा, कप्तान पुरवा, पटखन पुरवा सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए जम्बूघाट पहुंची। यहां सरयू नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया। इस दौरान गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


यज्ञाचार्य रमेश चन्द्र शास्त्री ने जानकारी दी कि कलश स्थापना के पश्चात वेदी पूजन एवं भगवान की प्रतिमा का जलाधिवास सम्पन्न कराया गया। वहीं सायंकालीन बेला में प्रयागराज से पधारे मोहन दास शास्त्री तथा अवध धाम के गोरखनाथ शास्त्री द्वारा संगीतमयी श्रीराम कथा का रसास्वादन कराया जाएगा।


कार्यक्रम में राधेश्वर तिवारी, बाल्मीकि दास जी महाराज (कचनापुर), प्रदीप तिवारी, पवन पाण्डेय, लल्लू, सुरेश, रामदेव चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाओं की उपस्थिति रही। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस