न्यायालय आपके द्वार” पहल के तहत गांव में लगी कोर्ट, एसडीएम ने मौके पर किया विवाद का निस्तारण


“न्यायालय आपके द्वार” पहल के तहत गांव में लगी कोर्ट, एसडीएम ने मौके पर किया विवाद का निस्तारण

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

अखडे़रा ग्राम पंचायत में पहुंचीं एसडीएम नेहा मिश्रा, त्वरित न्याय से ग्रामीणों को मिली राहत


कर्नलगंज गोण्डा।। प्रशासन की “न्यायालय आपके द्वार” पहल के अंतर्गत ग्राम पंचायत अखडे़रा में उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नेहा मिश्रा स्वयं गांव पहुंचीं और मौके पर ही न्यायालय लगाकर एक विवाद की सुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पूरे घटनाक्रम को उत्सुकता से देखते रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजाराम और सुशीला देवी के बीच चल रहे विवाद पर धारा 35(2) के तहत कार्रवाई की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया तथा संबंधित अभिलेखों का भी गहन अवलोकन किया गया।

सुनवाई के उपरांत उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने त्वरित निर्णय सुनाते हुए मौके पर ही मामले का निस्तारण कर दिया। प्रशासन की इस सक्रिय कार्यवाही से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और न्याय व्यवस्था के इस नए स्वरूप की सराहना की।

ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि लोगों को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना भी नहीं पड़ता। “न्यायालय आपके द्वार” अभियान के तहत प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे आमजन को काफी सहूलियत मिल रही है।

एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से गांव स्तर पर जाकर मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन अब लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयासरत है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस