विद्युत पोल टूटने से कई गांवों की आपूर्ति ठप, जल्द बहाली का आश्वासन
विद्युत पोल टूटने से कई गांवों की आपूर्ति ठप, जल्द बहाली का आश्वासन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर, गोण्डा। विद्युत उपकेंद्र परसपुर अंतर्गत उमरी बेगमगंज फीडर की लाइन पर विद्युत पोल टूट जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके चलते कई ग्राम पंचायतों में बिजली नहीं पहुंच पा रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसपुर-पसका मार्ग पर लल्लन भट्ठा के समीप किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्काल विद्युत उपकेंद्र को दी गई।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्यासागर ने बताया कि विभाग को सूचना प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही टूटे हुए विद्युत पोल को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
