परसपुर नगर पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती


 परसपुर नगर पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती चेयरमैन वासुदेव सिंह एवं मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।



कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर की गई। इस दौरान चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष, वार्ड सभासदों, नगर पंचायत स्टाफ एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बाबा साहब के जीवन एवं कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनकी कार्यशैली में शिक्षा, समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई प्रमुख रही। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने तथा सभी को समान अवसर दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके विचार और संविधान आज भी देश को एकता, समता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने कहा कि आज परसपुर मण्डल के 75 बूथों पर बाबा साहब जी जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है।


इस अवसर पर चेयरमैन वासुदेव सिंह ने कहा कि जिस संविधान पर भारत चल रहा है, वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की अमूल्य देन है। वहीं क्षेत्रीय विधायक के भाई मनमोहन सिंह ने कहा कि आज ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, प्रख्यात न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं संवेदनशील समाज सुधारक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सैनी, विपिन सिंह, पारसनाथ गुप्ता, मो. इरफान, सानू, प्रदीप सैनी, रमेश यादव, सौरभ सिंह, अनुज प्रताप सिंह, राजू गुप्ता, प्रदीप सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस