कैलाशी अवधेश सिंह फाउंडेशन स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

 


कैलाशी अवधेश सिंह फाउंडेशन स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर के ग्राम छतौनी मोहना स्थित कैलाशी अवधेश सिंह फाउंडेशन स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह (राज्य सलाहकार, कृषि निदेशालय लखनऊ), परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश सिंह तथा फतेह बहादुर सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।


कार्यक्रम का संचालन आरएसएस के खंड कार्यवाह तरबगंज जितेंद्र पाण्डेय द्वारा "कश्मीरी कलियों को हमने अपना लहू पिलाया है,केसर की क्यारी क्यारी पर कुर्बानी का साया है" जैसी बेसुमार शायरी के आगाज के साथ बहुत ही प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोकगीत, नाट्य मंचन एवं भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।


प्रधानाध्यापक आकाशदीप सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। साथ ही कक्षा पांच उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भावभीनी विदाई देने की भी व्यवस्था की गई है।


विद्यालय के प्रबंधक अवधेश सिंह ने नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रशिक्षित शिक्षक, आवागमन के लिए वाहन सुविधा, खेलकूद के लिए पर्याप्त संसाधन तथा विशाल खेल मैदान उपलब्ध हैं।




कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका दिशा सिंह, दीप्ति सिंह, दीपा सिंह, अलका सिंह, निहारिका सिंह, शालू सिंह, निधि सिंह, दीपिका सिंह, सत्येंद्र पाण्डेय एवं सत्यम सिंह का विशेष योगदान रहा।



इसी क्रम में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मियों—वेदप्रकाश सिंह, फतेह बहादुर सिंह, राजबख्श सिंह, प्रह्लाद सिंह (रेलवे विभाग) तथा रामलोचन सिंह—को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।



समारोह में वेदप्रकाश सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार सिंह, अमित सिंह,राजबख्श सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस