नवोदय परीक्षा में सफल छात्र अविरल चौहान का हुआ सम्मान
नवोदय परीक्षा में सफल छात्र अविरल चौहान का हुआ सम्मान
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के ग्राम मधईपुर कुर्मी स्थित माता प्रसाद शुक्ला सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्र अविरल चौहान ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
अविरल चौहान, राजू चौहान (सहखंड कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं प्रचार मंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ परसपुर) के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के वार्षिक उत्सव के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनमोहन सिंह ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अविरल चौहान की सफलता पर उनके पिता राजू चौहान को सम्मानित करता विद्यालय परिवारविद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि इस संस्थान से पूर्व में भी अनेक छात्र नवोदय सहित अन्य प्रतिष्ठित आवासीय एवं आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित होकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
समारोह के अंत में अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का प्रवेश माता प्रसाद शुक्ला सरस्वती शिशु मंदिर में कराएं, जहां अनुशासन, संस्कार, राष्ट्रीय चरित्र एवं भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा भी प्रदान की जाती है।

