चौपाल में महिलाओं को किया गया जागरूक

 


चौपाल में महिलाओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को पुलिस विभाग द्वारा वनवरिया गांव में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें एंटी रोमियो टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अमन कनौजिया ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने तथा हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।

चौपाल के दौरान महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन पर टीम ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस