परसपुर मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई भगवान परशुराम जयंती

 


परसपुर मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई भगवान परशुराम जयंती

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।।नगर स्थिति विधायक जनसेवा केन्द्र आटा में रविवार को भगवान परशुराम की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसमें परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह एवं इतेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया। तथा गगनभेदी जयकारों के साथ उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


 इस दौरान मण्डल अध्यक्ष ने भगवान परशुराम के जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शास्त्रों के अनुसार इन्हें भगवान विष्णु का छठवां अवतार माना जाता है। इनका जन्म वैशाख शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया को हुआ था इनके पिता का नाम ऋषि जमदग्नि एवं माता का नाम रेणुका था।इन्होंने शिव की कठोर तपस्या कर उनसे दिव्य परसु (फरसा) प्राप्त कर शास्र तथा शस्त्र दोनों विद्या में निपुण थे।



 इतेंद्र सिंह ने कहा कि यह भगवान शंकर के परम भक्त थे।संसार के सात अमर चिरंजीवी पात्रों में से एक नाम परशुराम जी का भी है।जो कि आज भी पृथ्वी पर उपस्थित माने जाते हैं।उन्होंने कहा कि।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वे कलियुग के अंत मे भगवान कल्कि के गुरु होंगें। परशुराम जी को अन्याय के विरुद्ध न्याय की स्थापना का पप्रतीक माना जाता है।जोकि तपस्या और शक्ति का अनूठा संगम माने जाते है।



 इस अवसर पर प्रदीप तिवारी,श्रीनिवास शुल्ला,राजदेव शुक्ला, अंशू शुक्ला,राम मनोहर तिवारी, मनोज तिवारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पाण्डेय,देव प्रयाग अवस्थी,मनोज पाण्डेय सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रीयजनो ने उपस्थित होकर भगवान परशुराम जी को नमन करते हुये पुष्पांजलि अर्पित किया।इस खबर को अखबार की शैली में लिख दीजिये

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस