विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न, नामांकन के साथ उपस्थिति पर दिया गया जोर


 विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न, नामांकन के साथ उपस्थिति पर दिया गया जोर

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में विद्यालय प्रबंध समिति के साथ नव प्रवेशी बच्चों के अभिभावकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का नवीन सत्र में नामांकन जितना आवश्यक है, उतना ही उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना भी जरूरी है।


विद्यालय के विज्ञान अध्यापक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निशुल्क प्रवेश के साथ पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही ड्रेस, स्वेटर, जूते और मौजे के क्रय हेतु डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में ₹1200 की धनराशि सरकार द्वारा भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में इनवर्टर, कंप्यूटर, आईसीटी लैब एवं छात्रों के बैठने के लिए डेस्क-बेंच की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।


उन्होंने यह भी बताया कि 12 अप्रैल तक कक्षा 6 में 45 छात्रों का नामांकन हो चुका है और सीटें सीमित हैं। इसलिए अभिभावक शीघ्र ही बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराएं तथा उनकी नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें।


बैठक में अभिभावकों को यह भी अवगत कराया गया कि ऑनलाइन समूह के माध्यम से सूचना दी गई है कि विद्यालय समय के बाद बच्चे शाम 4:00 से 6:00 बजे तथा 7:00 से 9:00 बजे तक घर पर स्वाध्ययन करें। यदि कोई बच्चा पढ़ाई नहीं करता है तो अभिभावक इसकी सूचना विद्यालय को दें।


अखिलेश कुमार ने बताया कि आगामी शनिवार को विद्यालय में मीना मंच का गठन किया जाएगा। वहीं महेश कुमार ने जानकारी दी कि नवीन सत्र प्रारंभ हो चुका है और विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

बैठक में अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस