भाजपा पदाधिकारी अजीत सिंह की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

भाजपा पदाधिकारी अजीत सिंह की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी परसपुर मंडल के आटा क्षेत्र स्थित भोंदू पुरवा निवासी एवं शक्तिकेन्द्र संयोजक अजीत सिंह की पूज्य माताजी का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव भोंदू पुरवा (आटा) में विधि-विधान के साथ किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं परिजन शामिल होंगे।

इस मौके पर चेयरमैन वासुदेव सिंह,मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,इतेंद्र सिंह,बृजेश सिंह, सहित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस