सीएचसी परसपुर में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान, किशोरियों को मिलेगी मुफ्त सुरक्षा

 


सीएचसी परसपुर में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान, किशोरियों को मिलेगी मुफ्त सुरक्षा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के खतरे को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परसपुर में किशोरियों के लिए विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को इस अभियान के तहत निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला ने फीता काटकर किया।


डॉ. शुक्ला ने बताया कि गर्भाशय कैंसर महिलाओं में होने वाली जानलेवा बीमारियों में शामिल है, जिससे हर साल बड़ी संख्या में मौतें होती हैं। ऐसे में एचपीवी वैक्सीन इस बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है और समय पर टीकाकरण से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह टीका केवल 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को लगाया जा रहा है, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाले संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि दुनिया के अधिकांश देशों में यह टीकाकरण पहले से ही चल रहा है और अब भारत में भी इसे व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है। इसकी औपचारिक शुरुआत 28 फरवरी को अजमेर (राजस्थान) से की गई थी।


उन्होंने आगे बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला महिला चिकित्सालय में निर्धारित दिनों—सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार—को यह टीकाकरण किया जाएगा। चिन्हित लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से कवर करने की योजना बनाई गई है।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री पाण्डेय ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करते हुये कहा कि बुधवार,शनिवार एवं रविवार को छोड़कर प्रत्येक कार्यदिवस में सीएचसी पर पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण कराएं,तथा सरकार की इस योजना को सफल बनाते हुये,गर्भाशय कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचें।

सीएचसी परसपुर में अधीक्षक के नेतृत्व में पहली बालिका को                      टीका लगाती एएनएम ममता मिश्रा

अभियान को सफल बनाने में एएनएम ममता मिश्रा, शिवानी यज्ञसैनी, सूचि सिंह, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. उमेश वर्मा, शैलेन्द्र सिंह समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस