हवन-पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ

 


हवन-पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ सोमवार को हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में डॉ. शिवकुमार सिंह एवं राम खेलावन उपस्थित रहे।

हवन अनुष्ठान पं श्याम नाथ तिवारी एवं  जंग बहादुर सिंह द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान वातावरण वैदिक मंत्रों की गूंज से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी, उप प्रधानाचार्य दर्शन कुमार सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी निधि सिंह, विकास सिंह, सोमिल रस्तोगी, सतीश तिवारी, अंकुर पाण्डेय, मो. फैजान, अजय सिंह, पवन शुक्ला, शशि सिंह, उपमा तिवारी, मंजीत, अभिषेक, तिलक राम, भारती पाण्डेय, वंदना श्रीवास्तव, विजय सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस