जिला पंचायत सदस्य पति पर जानलेवा फायरिंग, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 


जिला पंचायत सदस्य पति पर जानलेवा फायरिंग, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम डेहरास स्थित गजराजपुरवा में सोमवार देर रात जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि भूपेंद्र प्रताप सिंह सोमवार रात अपने घर से चौपहिया वाहन से किसी कार्यक्रम में न्योता देने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनके वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के चलते वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जान बचाने के लिए जैसे ही वह वाहन से उतरकर भागने लगे, हमलावरों ने दोबारा फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर वैभव सिंह उर्फ सोनू सिंह निवासी डेहरास, अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ मुकुंद सिंह निवासी सरैंया नान्हू सहित दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सौरभ वर्मा को सौंपी गई है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस