भाजपा स्थापना दिवस को लेकर गोंडा में बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर गोंडा में बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनता पार्टी के आगामी 6 अप्रैल को होने वाले 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनपद गोंडा स्थित पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थापना दिवस को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने संगठन की मजबूती, सेवा भाव और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक और जन-भागीदारी के साथ मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी,सूर्य नारायण तिवारी,मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री,गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा तथा मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही, जिससे बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी बना रहा।





