चुनावी रंजिश में फायरिंग, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को लगी गोली,लखनऊ रेफर

 


चुनावी रंजिश में फायरिंग, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को लगी गोली,लखनऊ रेफर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरास के गजराज पुरवा में सोमवार देर रात अचानक हुई फायरिंग में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब वह घर के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठने जा रहे थे। गोली लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वाहन पेड़ से टकरा गया।


आनन फानन में परिजनों ने उन्हें सीएचसी परसपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोण्डा और फिर हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके पेट में छर्रे लगे हैं और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे और जांच की। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद व चुनावी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस