विधायक अजय सिंह ने शोक संतप्त परिवार से की भेंट, जताई संवेदना
विधायक अजय सिंह ने शोक संतप्त परिवार से की भेंट, जताई संवेदना
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सभा दिकौली कडरू निवासी समाजसेवी शिवमंगल सिंह के निधन की सूचना मिलते ही कर्नलगंज विधायक अजय सिंह उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय शिवमंगल सिंह के अंतिम दर्शन कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक अजय सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।


