विधायक अजय सिंह की उपस्थिति में परसपुर में स्नेहपूर्ण होली मिलन समारोह आयोजित
विधायक अजय सिंह की उपस्थिति में परसपुर में स्नेहपूर्ण होली मिलन समारोह आयोजित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। रंगों और उल्लास के पर्व होली के अवसर पर सोमवार को विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के अंतर्गत जन सहयोग केंद्र, परसपुर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंडल परसपुर के सभी बूथ अध्यक्षों, शक्तिकेंद्र संयोजकों एवं मंडल पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक रूप से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर की गई। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन को मिष्ठान वितरित कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का वातावरण बना रहा और कार्यकर्ताओं के चेहरों पर उत्साह व उमंग स्पष्ट झलक रही थी।
इस दौरान विधायक अजय सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली सामाजिक समरसता, प्रेम और एकता का प्रतीक पर्व है। उन्होंने सभी से संगठनात्मक मजबूती तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और सौहार्द को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संबंधों को प्रगाढ़ करते हैं और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा भी की गई। विधायक अजय सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी योजनाओं को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समारोह के अंत में सभी ने कामना की कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग का संचार करे तथा समाज में सौहार्द, समरसता और खुशहाली का संदेश प्रसारित करे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह,मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,इतेंद्र सिंह गुड्डू,श्रीराम सिंह,प्रदीप तिवारी,राम मनोहर तिवारी, रमेश सिंह भदौरिया, बृजेश सिंह,अनुज प्रताप उर्फ पुत्ती सिंह,प्रेम बहादुर सिंह कुट्टू,शिवप्रसाद सिंह,बबलू सिंह,विजय सिंह,रवि यादव,ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता एवँ क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।






