विवाहिता से अश्लील हरकत व उत्पीड़न के आरोप में तीन पर मुकदमा दर्ज
विवाहिता से अश्लील हरकत व उत्पीड़न के आरोप में तीन पर मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के थाना कटरा बाजार क्षेत्र की एक विवाहिता की तहरीर व न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने ससुर व देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ अश्लील हरकत, मारपीट, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता का आरोप है कि पति के विदेश में रहने के दौरान ससुर उस पर तलाक लेकर दूसरी शादी करने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। ससुर द्वारा कई बार अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया गया है।
बताया कि दिसंबर माह में आरोपी मायके पहुंचकर मारपीट व अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता न्यायालय पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
