महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल, 30 को मिली सिलाई मशीन व प्रमाणपत्र

 


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल, 30 को मिली सिलाई मशीन व प्रमाणपत्र

रिपोर्ट;- आर के मिश्रा

गोण्डा।। कटरा बाजार क्षेत्र स्थित बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, इकाई मैजापुर में सोमवार को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (उत्तर प्रदेश सरकार) के अंतर्गत सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मण्डलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण मुख्य अतिथि तथा उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली क्षेत्र की 30 महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।


मुख्य अतिथि गरिमा भूषण ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। सिलाई जैसे कौशल के माध्यम से वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस हुनर को आगे बढ़ाएं और आत्मनिर्भरता की मजबूत श्रृंखला तैयार करें।

विशिष्ट अतिथि एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि आज महिलाएं अपनी मेहनत और कौशल के बल पर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। उन्होंने बलरामपुर फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है।

इकाई प्रमुख संदीप अग्रवाल ने बताया कि मिल क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब तक करीब 250 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें मशीनें वितरित की जा चुकी हैं, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं।

इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी, उप महाप्रबंधक पी.के. प्रभात, सौरभ गुप्ता, बालेंद्र सिंह, संजय मिश्र, राज नारायण पाण्डेय, श्री प्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस