बीआरसी परसपुर में 25 मार्च को संगोष्ठी, शिक्षा योजनाओं पर होगा मंथन

 


बीआरसी परसपुर में 25 मार्च को संगोष्ठी, शिक्षा योजनाओं पर होगा मंथन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

जनप्रतिनिधि व शिक्षक होंगे जागरूक, योजनाओं की दी जाएगी विस्तृत जानकारी

परसपुर गोण्डा।। बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता के उद्देश्य से 25 मार्च 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परसपुर में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा।
खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्र भूषण पाण्डेय के अनुसार संगोष्ठी में ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं—जैसे यूनिफॉर्म, बैग, स्वेटर, जूते-मोजे एवं स्टेशनरी के लिए सीधे खातों में धनराशि हस्तांतरण पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।


इसके अलावा निपुण भारत मिशन, दीक्षा ऐप और ऑपरेशन कायाकल्प जैसी प्रमुख योजनाओं पर भी चर्चा होगी, ताकि इनका लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सके।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संगोष्ठी के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और समुदाय को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे विद्यालयों में नामांकन और सहभागिता बढ़े। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस