नवारम्भ उत्सव के तहत प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनंदन समारोह आयोजित
नवारम्भ उत्सव के तहत प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनंदन समारोह आयोजित
रिपोर्ट आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में बुधवार को नए शिक्षा सत्र 2026-27 के उपलक्ष्य में “नवारम्भ उत्सव” के तहत बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर तृप्ति पाण्डेय ने फीता काटकर किया।
सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलित करते अधीक्षक लवकेश शुक्ला
इसके पश्चात अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चेप्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा ने बताया कि बाल वाटिका के अंतर्गत तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का नामांकन किया जाएगा, जबकि छह वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ एक अप्रैल से किया जाएगा।
स्टाल का अवलोकन कर जानकारी हासिल करते अतिथिगण
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बाल वाटिका के अंतर्गत नन्हें बच्चों के लिए लगाए गए खेल सामग्री के स्टॉल का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस अवसर पर सभासद सिद्धांत शुक्ला ‘अंशू’, सानू,शैलेंद्र सिंह,शिक्षिका कीर्ति सिंह, लक्ष्मी सिंह, नेहा सोनी, शिव किशोर पाण्डेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीता गुप्ता, सहायिका सन्नो सैनी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।







