भाजपा मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला 14 व 15 मार्च को, कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा संगठनात्मक प्रशिक्षण
भाजपा मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला 14 व 15 मार्च को, कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा संगठनात्मक प्रशिक्षण
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 14 और 15 मार्च को नगर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज, परसपुर में किया जाएगा। दो दिवसीय इस कार्यशाला में मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यपद्धति और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
परसपुर मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार दोपहर 1 बजे से होगा, जो रविवार दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इस दौरान विभिन्न सत्रों में संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह की विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत चेयरमैन और सभासद समेत मंडल क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
मंडल अध्यक्ष ने सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से समय का विशेष ध्यान रखते हुए अनिवार्य रूप से कार्यशाला में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन की दृष्टि से यह प्रशिक्षण कार्यशाला अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।
