नाबालिग अपहरण मामले में लापरवाही, प्रभारी निरीक्षक निलंबित: एसपी विनीत जायसवाल ने लिया कड़ा फैसला


नाबालिग अपहरण मामले में लापरवाही, प्रभारी निरीक्षक निलंबित: एसपी विनीत जायसवाल ने लिया कड़ा फैसला

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक के निर्देश पर नाबालिग अपहरण मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आवेदिका श्रीमती राजेश्वरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त विनय द्वारा बहला-फुसला कर अपहृत किया गया था। थाना खरगूपुर, गोण्डा में मुकदमा संख्या 160/2025 दर्ज किया गया। पुलिस ने बालिका को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आरोप-पत्र भेजा था।

हालांकि, अभियुक्त जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद पीड़ित बालिका से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। रेंज कार्यालय द्वारा आदेश के बावजूद, थाना स्तर पर अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की गई और आपत्तिजनक सामग्री को हटाने की कार्रवाई नहीं की गई।

इस मामले की गहन समीक्षा के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने पाया कि प्रभारी निरीक्षक ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन गंभीर रूप से नहीं किया। इसके चलते एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस