नवरात्रि समापन पर पूर्णाहुति हवन, कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन
नवरात्रि समापन पर पूर्णाहुति हवन, कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर के राजपुर स्थित गूँगी भवानी मंदिर एवं श्री अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम में नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर शुक्रवार को विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति हवन का आयोजन किया गया।
आचार्य पं. उदयनारायण मिश्रा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान एवं श्रद्धालुओं ने माता रानी का स्मरण करते हुए हवन-पूजन कर पूर्णाहुति अर्पित की। इसके पश्चात श्रद्धा भाव से कन्या पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें भोजन कराया गया। साथ ही बाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के प्रबंधक सुभाष तिवारी ने बताया कि नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति एवं कन्या भोज कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि रात्रि बेला में बाहर से आए कलाकारों द्वारा माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें आकर्षक झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।



