हिंदू नव वर्ष पर संघ का भव्य आयोजन, संस्कृति की झलक से गूंजा परसपुर
हिंदू नव वर्ष पर संघ का भव्य आयोजन, संस्कृति की झलक से गूंजा परसपुर
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। जय श्री राम के उद्घोष के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, परसपुर खण्ड द्वारा स्वामी लीलाशाह विद्यालय परिसर में हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति की जीवंत झलक ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत विधि-विधान एवं ध्वज वंदन के साथ किया गया। स दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक मूल्यों का परिचय देते हुए विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की। सम्पूर्ण वातावरण “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के जयघोष से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक गोण्डा प्रवीण जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में नव संवत्सर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका को विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं को संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला प्रचारक सतीश जी, खंड कार्यवाह के.पी. सिंह, प्रदीप पांडे, अरुण शुक्ला, राजू चौहान, शिवा चौहान, तेजस जी, विष्णु कुलदीप, सुनील दुबे, कुलदीप सिंह, सत्यव्रत जी, डॉ. अमरीश जी, दिलीप मिश्रा, प्रदीप तिवारी एवं राजू गुप्ता सहित अनेक स्वयंसेवक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि की कामना की। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने में सफल रहा।


