दूसरे प्रयास में सफलता: प्रशांत सिंह बने जिला कोषागार अधिकारी, परिवार की उपलब्धियों से क्षेत्र गौरवान्वित

 


दूसरे प्रयास में सफलता: प्रशांत सिंह बने जिला कोषागार अधिकारी, परिवार की उपलब्धियों से क्षेत्र गौरवान्वित

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम झारखंडी बलमत्थर निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह एवं शिक्षामित्र बेबी सिंह के सुपुत्र प्रशांत सिंह का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 में जिला कोषागार अधिकारी (ट्रेजरी ऑफिसर) के पद पर हुआ है। उन्होंने यह सफलता दूसरे प्रयास में हासिल की है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

प्रशांत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, पाण्डेचौरा (गोण्डा) से हुई। वर्ष 2014 में उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर, निराला नगर से हाईस्कूल तथा 2016 में सरस्वती ज्ञान मंदिर, कानपुर से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2019 में स्नातक एवं 2021 में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 2024 में उन्होंने प्राचीन इतिहास विषय में जेआरएफ (JRF) भी प्राप्त कर शोध कार्य प्रारंभ किया।

           ट्रेजरी ऑफिसर प्रशान्त सिंह एवं उनका परिवार
गौरतलब है कि प्रशांत सिंह का परिवार पहले से ही उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। उनके बड़े भाई सुशांत सिंह SSC CGL-2013 बैच से वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर शिमला में कार्यरत हैं, जबकि बड़ी बहन सुष्मिता सिंह UPPSC-2023 बैच से नर्सिंग ऑफिसर के रूप में लखनऊ मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रही हैं। उनकी माता बेबी सिंह परेटा स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं।

प्रशांत सिंह व उनके बड़े भाई सुशांत सिंह बहन सुष्मिता सिंह

एक ही परिवार के तीनों संतानों की उल्लेखनीय उपलब्धियों से क्षेत्र में गर्व का माहौल है। 

इस अवसर पर विधायक अजय सिंह,चेयरमैन वासुदेव सिंह, मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,हरीश सिंह,सूरज सिंह, राजदेव शुक्ला, काली दीन मिश्रा, राजदत्त मिश्रा,इतेंद्र सिंह,डॉ एसपी सिंह सहित ग्रामीणों व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशांत सिंह एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस