जनप्रतिनिधि उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर


जनप्रतिनिधि उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खंड परसपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में बुधवार को जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय प्राधिकारियों के लिए संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नलगंज विधायक अजय सिंह एवं नगर पंचायत चेयरमैन वासुदेव सिंह ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

   कार्यक्रम में उपस्थित बीईओ चन्द्रभूषण पाण्डेय एवं शिक्षक 

कार्यक्रम की शुरुआत कम्पोजिट विद्यालय पूरे हट्टी सिंह की छात्राओं ने शिक्षक अवधेश मिश्रा के नेतृत्व में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति से की। संचालन घनश्याम सिंह एवं प्रदीप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।



खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ में आयोजित इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा प्रणाली के तहत विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन तथा बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।


स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते बीईओ चन्द्रभूषण पाण्डेय तथा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय कायाकल्प योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लॉक के 40 ‘निपुण विद्यालयों’ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का बैज अलंकरण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।


           स्टाल का निरीक्षण करते विधायक अजय सिंह

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा लगाए गए शैक्षिक एवं नवाचार आधारित स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की।


    कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री

इस अवसर पर सूरज सिंह, अशोक पाण्डेय (जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ), विपिन सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष), एआरपी सुशील कुमार मिश्रा, रामधीरज मिश्रा, घनश्याम सिंह, रामदीन विश्वकर्मा, इन्द्रप्रताप सिंह,भारती भौमिक, वंदना वर्मा, लवली यादव, शशि तिवारी, साधना सिंह, मनोज चतुर्वेदी, सत्यम मिश्रा, श्याम सुंदर पाण्डेय, अरुण विश्वकर्मा, हनुमान प्रसाद कुशवाहा, अविनाश सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।




Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस